सुपौल जिले में पिछले चार दिनों से बाढ़ पीड़ितो को राहत और बचाव कार्य में प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने बिहार सरकार के अल्प संख्यक कल्याण मंत्री का घेराव किया। वहीँ मंत्री ने बाढ़ पीड़ितो की समस्या को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया, जबकि स्थानीय विधायक ने बाढ़ की स्थिति को भयावह बतलाते हुए सरकार को जमकर कोसा और कहा कि यहां का डीएम किसी का सुनता ही नहीं है। बहरहाल पीड़ितों का गुस्सा जायज है, उन्होंने आक्रोशितों से कहा कि वे सरकार के समक्ष पीड़ितों की बात सिलसिलेवार रखेंगे और समस्या का भी सटीक समाधान शीघ्र होगा....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।