भ्रष्टाचार के आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मंगलवार को जमानत मिल गई. पटियाला हाउस कोर्ट ने 1 लाख के निजी मुचलके पर राजेंद्र कुमार को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी. कोर्ट ने राजेन्द्र कुमार को जांच में सहयोग करने की हिदायत दी और कहा कि वे गवाहों को परेशान नहीं करेंगे और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे. अदालत ने उन्हें सीबीआई को बताए बगैर देश से बाहर न जाने के भी निर्देश दिए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।