प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को पाटने के लिए बुलाई गई बैठक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट को एक साथ आगे बढने की सीख दी गई, जबकि अन्य नेताओं को पार्टी मुख्यालय से जारी किसी भी आदेश को मानने के लिए बाध्य किया गया, बैठक में प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत ने गहलोत और उनके सहयोगियों को स्पष्ट से रूप से आदेश दिये कि वो पार्टी के साथ चलें। इस बैठक में कांग्रेस के दिग्गज सीपी जोशी और भंवर जितेन्द्र सिंह नहीं पहुंचे। उधर बैठक में प्रदेश सदस्यता अभियान तेज करने और प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।