खंड के चमोली में चीनी घुसपैठ होने की खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चीनी घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार उचित कार्रवाई करेगा एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि 19 जुलाई को चीनी घुसपैठ की हुई थी और आईटीबीपी ने इस सिलसिले में गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी थी। उन्होंने कहा है कि यह काफी चिंता का विषय है और सीमापार शांति होनी चाहिए और मुझे विश्वास है कि सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी। उनके अनुसार चीनी घुसपैठ की खबर तब सामने आई जब एक अधिकारी पिछले सप्ताह रेवन्यू लाइन को मापने बाराहोटी गया था। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर पूर्व भारत से लगी सीमा पर भी चीनी घुसपैठ की खबरें आती रहती हैं। भारत की सीमा में चीन के सिपाहियों की घुसपैठ का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी चीनी सेना घुसपैठ करती रही है। 2013 में राज्य के सीएम रहे विजय बहुगुणा ने बाराहोटी में चीनी सेना के दिखने का मामला उठाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।