3 अगस्त को पाकिस्तान जाएंगे राजनाथ सिंह
(India)
गृहमंत्री राजनाथ सिंह 3 अगस्त को होने वाले सार्क इंटीरियर एंड होम मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। पठानकोट एयरबेस अटैक और कश्मीर में हालिया तनाव के बाद भारत के किसी वरिष्ठ नेता का यह पहला पाक दौरा होगा। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में राजनाथ सिंह को पाक दौरे पर भेजकर भारत शायद यह संदेश देना चाहता है कि वह क्षेत्रीय विकास के लिए होने वाली हर वार्ता और गतिविधी में सक्रिय हिस्सेदार है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।