लापता विमान के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं है - पर्रिकर
(DELHI, DELHI) बीते दिनों लापता हुए वायुसेना का लापता विमान एएन-32 को अभी तक तलाशा नहीं किया जा सका है। विमान में 29 लोग सवार थे। तलाश अभियान अभी भी जारी है। इस पर आज लोकसभा में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि विमान एएन-32 और लापता लोगों की भी तलाश की जा रहीं है। विमान का पता लगाने के लिए सैटेलाइट्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जमीन और पानी के अंदर तलाश जारी है, बचे लोगों और विमान के मलबे के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता विमान AN-32 के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। आपकों बता दें कि हवाई यातायात रडार द्वारा दर्ज किए गए प्रतिलेख के अनुसार विमान अंतिम बार चेन्नई के पूरब में 151 समुद्री मील की दूरी पर तब देखा गया था जब वह 23,000 फीट की उंचाई से बाएं मुड़ा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।