नीतीश ने किया बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
(India)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल के बाढ़ प्रभावित चार जिलों में राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इन चार जिलों के डीएम से कहा है कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी, अगले दो दिनों में बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचायें। इसके लिए चार जिलों के प्रभारी प्रधान सचिव को अपन -अपने जिले में कैंप कर राहत और बचाव कार्यों की मॉनिर्टेंरग करने को कहा है। मुख्यमंत्री गुरुवार को पूर्णिया प्रमंडल के बाढ़ प्रभावित पूर्णिया, किशनगंज और अररिया का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद चूनापुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार्र ंसह, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यासजी, ऊर्जा प्रधान सचिव अमृत प्रत्यय समेत विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और चारों जिलों के डीएम मौजूद थे। इसके आलावा बैठक में किशनगंज के सांसद मौलाना असरारुल हक, धमदाहा की विधायक लेर्सी ंसह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने सूखा राशन के साथ पका-पकाया भोजन भी बाढ़ पीड़ितों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए प्रभावित गांवों में सामूहिक रसोई तैयार कर पका-पकाया भोजन की व्यवस्था करें। कोशिश यह रहे कि कोई भी पीड़ित राशन से वंचित न रहे। कटिहार में पिछले दिनों महानंदा तटबंध को काट दिये जाने पर सीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब जिला प्रशासन को तटबंध के दबाव की जानकारी थी तो पहले से अलर्ट रहना चाहिए था। उन्होंने सभी जिलों के डीएम और एसपी को तटबंधों की सुरक्षा के निर्देश दिए। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में सीएम ने चारों जिलों की अलग-अलग समीक्षा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।