स्वतंत्रता दिवस पर मोदी की जान को सबसे अधिक खतरा
(India)
देश की खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को आगाह किया है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को सबसे अधिक खतरा है. विशेष सुरक्षा दस्ते ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि 15 अगस्त को आतंकी संगठन किसी भी हद तक जा सकते हैं. ऐसे में तमात सुरक्षा एजेंसियों को सर्तक रहने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले में पीएम के मंच को बुलेटप्रूफ शीशे से ढंकने को कहा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि यह सलाह कश्मीर में हिंसा और सीमा पर घुसपैठ के अलावा हाल के दिनों में आईएस की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इसके अलावा सुरक्षा अधिकारियों को आशंका है आतंकी पीएम के सुरक्षा घेरे को ड्रोन से तोड़ने की कोशिश करेंगे. इसलिए भी ज्यादा सतर्क रहना जरूरी हो गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।