केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने राज्यवर्धन राठौड़ ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकास कार्यों की गति को तेज करने के लिए नेशनल हाइवे अथोरिटी आॅफ इंडिया के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर, अंडरपास और बाई लेन बनाने के साथ साथ, जल भराव की समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र निपटारे के आदेश दिए। चर्चा के दौरान, मनोहरपुर टोल के पास ज्यादा ट्रेफिक और भारी वाहनों की लंबी कतारों की समस्या से निजात के लिए हो रहे विकास कार्यों को भी तेज करने पर जोर दिया गया। कर्नल राठौड़ ने अधिकारियों को कोटपूतली सर्विस लेन के कार्य में गति तेज करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त पावटा के पास राजमार्ग के विकास के लिए भी चर्चा हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।