अब प्रदेश में ही हो सकेगी गंभीर अपराधों में डीएनए जांच
(India)
गंभीर अपराधों में डीएनए जांच अब प्रदेश में ही हो सकेंगी ,,,राजस्थान के गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है,,, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि प्रदेश की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में डीएनए जांच की सुविधा के लिए उपकरण तो मौजूद है लेकिन यहां एक्सपर्ट उपलब्ध नहीं होने के चलते जांच प्रक्रिया अटकी पड़ी थी,,, इसके लिए प्रदेश के गृह विभाग ने दिल्ली में कार्यरत दो डीएनए टेस्ट एक्सपर्ट को यहां आकर अपनी सेवाएं देने का एक ऑफर भेजा है,,, ऐसे में प्रदेश की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भी डीएनए जांच जल्द शुरू हो जाएगी,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।