दयाशंकर सिंह बक्सर से गिरफ्तार
(India)


बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी कर चर्चा में आए दयाशंकर सिंह को शुक्रवार को दिन के 2 बजे बक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया। दयाशंकर को शिकंजे में लेते ही यूपी पुलिस उन्हें लखनऊ ले गई। दयाशंकर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है।उत्तर प्रदेश पुलिस ने बक्सर पुलिस के सहयोग से दयाशंकर को बक्सर रेलवे स्टेशन के पास चीनी मिल मोहल्ले से गिरफ्तार किया। वहां वे किसी रंजीत सिंह के घर छुपे हुए थे। पुलिस के अनुसार, रंजीत सिंह दयाशंकर की जान-पहचान का है। पुलिस चार दिनों से दयाशंकर का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी। गुरुवार की रात दयाशंकर का मोबाइल लोकेशन देवघर दिखा रहा था। शुक्रवार को उनका मोबाइल लोकेशन बक्सर दिखाने लगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस सक्रिय हुई और बक्सर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। चीनी मिल मोहल्ले में छापेमारी में दयाशंकर पकड़े गए। बक्सर के एसपी उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि यूपी पुलिस की टीम यहां छापेमारी को पहुंची थी। बक्सर पुलिस के सहयोग से दयाशंकर की गिरफ्तारी हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।