आनंदीबेन पटेल ने दिया गुजरात सीएम पद से इस्तीफा
(India)
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व को इस्तीफा मिल गया है और केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में अगले कदम के बारे में फैसला होगा। राज्य में नए के लिए राज्य सरकार में मंत्री नितिन पटेल व प्रदेश अध्यक्ष विजय रूपाणी का का नाम प्रमुख है। पाटीदार आंदोलन से लेकर उना विवाद तक आनंदी बेन पटेल लगातार विवादों में घिरी रही थी। ऐसे में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा नेतृत्व पर राज्य में मुख्यमंत्री बदलने का भारी दबाब था। गौरतलब है कि लगभग ढाई महीने पहले भाजपा उपाध्यक्ष ओम माथुर ने गुजरात पर अपनी अंदरूनी रिपोर्ट में आनंदी पटेल को हटाए जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद आंनदी पटेल को पटेल को हटाए जाने की अटकलें तेज हो गई थी। इलाहाबाद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व उपचुनाव के चलते इसे टाल दिया गया था। हालांकि आनंदी बेन पटेल ने इस साल नवंबर में 75 साल पूरे होने को इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा है कहा है कि उनको दो माह पहले ही कार्यमुक्त कर दिया जाए ताकि विधानसभा चुनाव व बाइब्रेंट गुजरात से पहले नए नेतृत्व को समय मिल सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।