भारतीयों की मदद के लिए सऊदी अरब जा रहे हैं वीके सिंह
(India)
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि सऊदी अरब में बेरोजगार हुए दस हजार भारतीय श्रमिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए सरकार सभी प्रयास कर रही है और वहां शिविरों में उन्हें भोजन उपलब्ध करा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वापसी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह आज मंगलवार को सऊदी अरब जाएंगे... सुषमा स्वराज ने कहा कि सऊदी अरब में बेरोजगार हुआ कोई भी श्रमिक भोजन के बिना नहीं रहेगा. मैं घंटे-घंटे स्थिति की निगरानी कर रही हूं. उन्होने कहा कि सभी पांच शिविरों में अगले दस दिनों के लिए राशन वितरित कर दिया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।