शराबबंदी करने का मतलब बिढ़नी के छत्ते में हाथ डालना-नीतीश
(India)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर चर्चा का जवाब देते हुए ऐसी बात कही कि जिससे सभी चैंक गए. नीतीश कुमार ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि बिहार में शराबबंदी करने का मतलब बिढ़नी के छत्ते में हाथ डालना है और इसमें कुछ भी हो सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि शराबबंदी के मसले पर वो अडिग हैं और किसी भी सूरत में बिहार को नशामुक्त राज्य बनाकर ही दम लेंगे.... नीतीश कुमार को शराब माफिया की मजबूत लॉबी से कड़ी टक्कर मिल रही है. उन्होंने कहा कि नए संशोधित कानून में कुछ और बातें जोड़ी गई हैं, ताकि इस कानून को सख्त बनाया जा सके और शराब की तस्करी पर लगाम लग सके. उन्होंने अपने इस मुहीम को समाज सुधार की तरफ बढ़ता कदम बताया... चर्चा की शुरुआत में नीतीश कुमार को बीजेपी के हमले झेलने पड़े. बीजेपी ने इसे काला कानून और तुगलगी फरमान करार दिया और इस कानून के खिलाफ राज्यपाल से मिलने भी गए.... बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि वो शराबबंदी के खिलाफ नहीं हैं क्योंकि शराब की वजह से उनकी बेटी विधवा हो गई. लेकिन जिस तरीके से नीतीश कुमार शराब पर पाबंदी लगा रहें है, इसका सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ेगा, पुलिस जिसको चाहेगी उसे अंदर कर देगी......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।