(DELHI, DELHI)
टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनी वोडाफोन इंडिया के कस्टमर्स अपने वर्तमान डेटा पैक पर 67 फीसदी अधिक लाभ उठा सकते हैं. कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया, “पहले 650 रुपये के डेटा पैक में 3 जीबी 3G/4G डेटा मिलता था. अब इसमें 5 जीबी डेटा मिलेगा, जो कि 67 फीसदी अधिक है. इसी तरह से 449 रुपये के 3G/4G पैक में अब 50 फीसदी अधिक डेटा मिलेगा. यानि अब 2जीबी की बजाए 3जीबी डेटा मिलेगा. वहीं, 999 रुपये के 3G/4G पैक में अब 10जीबी डेटा मिलेगा, जिसमें 54 फीसदी का फायदा है.”वोडाफोन इंडिया के निदेशक संदीप कटारिया ने बताया, “हम डेटा को अधिक किफायती और सुलभ बना रहे हैं. यह पहली बार ऑनलाइन आनेवाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करेगा तथा डेटा उपभोग को बढ़ावा देगा.”
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।