वाराणसी दौरे पर आज सोनिया गांधी
(India) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में होंगी। पार्टी के चुनाव अभियान को तेज करते हुए सोनिया रोड शो भी करेंगी। यह रोड शो कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क से पं कमलापति त्रिपाठी पार्क तक जाएगा। निर्धारित तीन घंटे का यह कार्यक्रम कचहरी से चलकर इंग्लिशिया लाइन पर पहुंचकर पूरा होगा। दोपहर 1 बजे से तकरीबन 6 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा। सोनिया आज सुबह 11 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजे वो सर्किट हाउस जाएंगी। इससे पहले सैकड़ों बाइक सवार सोनिया के काफिले में शामिल होंगे। सोनिया यहां कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। वाराणसी दौरे के तहत सोनिया बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने भी जाएंगी। सोनिया के इस दौरे के लिए वाराणसी में खास तैयारी की गई है। गांधी के निर्धारित रोड शो के अतिरिक्त हवाईअड्डे से सर्किट हाउस तक रास्ते में स्वागत की तैयारियां की गई हैं। सर्किट हाउस पहुंचने पर वहां कांग्रेसजन वरिष्ठ नेता राजेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत करेंगे।



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।