स्पेन के टैल्गो ट्रेन कोचों का सोमवार रात नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल के बीच तीसरा ट्रायल किया गया। दिल्ली से 7.55 बजे रवाना हुई ट्रेन को रात 12.20 बजे कोटा पहुंचना था, पर यह 32 मिनट लेट यानी रात 12.52 बजे पहुंची। मथुरा से पहले भूतेश्वर स्टेशन पर सिग्नल में दिक्कत आने से 34 मिनट खड़ी रही। अगर ये खराबी न होती तो टैल्गो ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस से 15 मिनट पहले कोटा पहुंच जाती।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।