172 नए आईएएस अधिकारियों से बातचीत करेंगे मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कामकाज शुरू करने वाले नए 172 आईएएस अधिकारियों के साथ मंगलवार को बातचीत करेंगे. साल 2014 बैच के इन अधिकारियों ने सोमवार को केंद्र सरकार के 48 विभागों में सहायक सचिव के रूप में काम शुरू कर दिया. इन अधिकारियों को संबंधित विभागों में तीन महीने के लिए काम करना होगा. कार्मिक विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘अधिकारियों को संबंधित मंत्रालयों और विभागों की नीति और प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण डेस्क का काम सौंपा गया है. वे सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित किए जा रहे हैं.’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।