राज्यसभा में जीएसटी विधेयक पर चर्चा आज
(India)
आखिर आज बहुचर्चित जीएसटी विधेयक में संशोधनों पर राज्यसभा में होने वाली चर्चा पर पूरे देश की नजर होगी। सरकार को जीएसटी पारित कराकर इसे देश में आर्थिक सुधारों की कसौटी पर कसने की चुनौती होगी। मसलन जीएसटी लागू होने से आम आदमी की जेबों पर नफे-नुकसान के रूप में असर पड़ना तय है। देश में वस्तु और सेवाकर में एकरूपता लाने के प्रयास में आर्थिक सुधारों को बल देने के मकसद से सरकार जीएसटी लागू करना चाहती है। आर्थिक विशेषज्ञों की माने तो जीएसटी लागू होने के बाद इसका असर देश के हर आम आदमी पर पड़ना तय है, जिसमें कहीं फायदा तो कही नुकसान भी झेलना होगा। ऐसे संकेत पहले ही मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन की समिति अपनी रिपोर्ट में दे चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।