इस बीच कुछ सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की नशे की लत छुड़ाने के लिए पुनर्वास केन्द्र भेजेने की मांग की है. चिट्ठी लिखने वाले सांसदों में प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेश गिरि और हरिंदर खालसा शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक भी सदस्यों की एकराय है कि भगवंत मान संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ के दोषी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.कुछ सदस्य मानते हैं कि मान इसके प्रति गंभीर नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने स्पीकर से माफी तो मांग ली, लेकिन जांच समिति के सामने पठानकोट का मुद्दा और पीएम को समन करने की बात कर राजनीति कर रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।