बिहार में शराबबंदी के कारण हो रहे राजस्व में कमी की भरपाई में अब बिहार सरकार जुट गयी है. इसके तहत आज राज्य सरकार ने 150 वस्तुओं पर वेट में एक फीसदी की वृद्धि कर दी गयी. इस सम्बन्ध में सरकार की ओर से आज बिहार विधान सभा में प्रस्ताव लाया गया.जहा बीजेपी के विरोध के बावजूद इसे सदन ने पास कर दिया. नेता विरोधी दल ने कहाकि सरकार के इस कदम से जनता का बोझ और बढ़ गया.यह सरकार पूरी तरह जन विरोधी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।