जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा एक और टर्मिनल
(India)
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइटों और पैसेंजरों के बढते दबाव को देखते हुए एक नया टर्मिनल बनाया जाएगा.... यह टर्मिनल 900 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा। यह मौजूदा टर्मिनल 2 के दोनों तरफ बनाया जाएगा। नये टर्मिनल की जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री अशोक गणपति राजू ने ट्वीट कर दी। इस टर्मिनल की क्षमता प्रति घंटे 720 से पांच हजार पैसेंजरों की होगी। अभी एक टर्मिनल होने कारण यात्रियों को वेटिंग हॉल में बैठने के लिए जगह नहीं मिलती।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।