नरेंद्र मोदी पहली बार शनिवार शाम को टाउन हॉल करेंगे। दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रोग्राम में जनता के सवालों का सीधे जवाब देंगे। इसमें 2000 लोगों को इनवाइट किया गया है। हालांकि, सवाल पूछने का मौका कुछ लोगों को ही मिलेगा। यह प्रोग्राम सरकार की डलळवअ वेबसाइट के लॉन्च होने के 2 साल पूरे होने पर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस वेबसाइट के 35.2 लाख रजिस्टर्ड यूजर्स में से केवल दो हजार को बुलाया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि पॉलिटिकल और विवादित मसलों पर सवाल शायद ही हों।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।