आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि मुलाकात के दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा भी उठाया। सूत्रों के मुताबिक नायडू ने प्रधानमंत्री से कहा है कि राज्य के विभाजन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें राज्य को विशेष दर्जा देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि तेदेपा और भाजपा ने भी चुनाव के दौरान यह वादा किया था जिसे अब उन्हें पूरा करना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।