कश्मीर में फिर बिगड़े हालात
(India)
कश्मीर में शुक्रवार को हालात ज्यादा खराब रहे। अलगाववादियों के जुमे की नमाज के बाद हजरतबल दरगाह चलो मार्च को प्रशासन ने पूरा नहीं होने दिया। पूरे श्रीनगर में कर्फ्यू के बावजूद प्रोटेस्टर्स ने रैली निकाली। जिससे हिंसक झड़पें हुई। इसमें तीन प्रोटेस्टर की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हुए हैं, इनमें सुरक्षाबल भी शामिल हैं। आतंकी बुरहान वानी की मौके के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। आधे कश्मीर में कर्फ्यू और धारा 144 लगाई गई है। अलीशाह गिलानी व मीरवाइज को हिरासत में लिया गया है। कुपवाड़ा जिले में भी हिंसक झड़प की खबर है। अलगाववादियों ने 12 अगस्त तक बंद लागू रहने की बात कही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।