असम के कोकराझार जिले में शुक्रवार को काले कपड़े पहने हमलावरों ने जमकर फायरिंग और गोलाबारी की। इस घटना में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना ने मोर्चा संभाला है। हमलावरों ने फायरिंग के लिए एके-47 का इस्तेमाल किया था। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक कोकराझार के बालाघाट तीनलो में उग्रवादी ने अंधाधुंध गोलाबारी की। इस घटना में एनडीएफबी उग्रवादियों के हाथ होने की संभावना है। नागरिकों पर हुए इस हमले को लेकर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की है और मामले की पूरी जानकारी मुहैया करवाई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।