(DELHI, DELHI)
सावन भगवान भोले नाथ का महीना कहा जाता है। इस महीने में भगवान शिव के भक्त उन्हें जल चढ़ाते है। और बाबा को खुश करते है। लेकिन सावन के इस महीने में कावरियों के लेकर जेडीयू के बड़े नेता शरद यादव ने कांवड़ यात्रा को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया है. शरद यादव ने कहा है कि कांवड़ यात्रा में भीड़ बेरोजगारी की निशानी है. इसके बाद इस इस मामले को लेकर विवाद बढ़ रहा है. अपने यूपी के दौरे में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया. आज-कल कावडियों की भीड़ है जो काफी संख्या में जल ले जाते हैं. शरद यादव ने कहा कि इन कावडियों से सड़कों पर जाम लगता है. इसके बाद शरद यादव ने कहा है कि चुनाव के बाद उनकी पार्टी गठबंधन कर सकती है. चुनाव से पहले किसी से गठबंधन नहीं होगा.
शरद यादव ने कश्मीर मुद्दे पर कहा कि एक साल के अन्दर ऐसा क्या हो गया की वहां पर लोग सड़कों पर उतर आये. सरकार को चाहिए की सभी पार्टियों की बैठक बुलाकर हुर्रियत कांफ्रेंस को भी शामिल किया जाये. शरद यादव कल बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की रैली में शामिल होने के लिए कानपुर आये हुए थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।