नीतीश के राज में खुले घूम रहें शराबी,
डॉक्टर और पुलिस मिलकर दे रहें नशेड़ियों को क्लिन चिट,
शराब बंदी पर नहीं है कोई असर,
नशेड़ी का हाजीपुर में खुलेआम हंगामा
(BIHAR, India) बिहार में शराब बैन के बावजूद नशे में धूत इस आदमी को पुलिस ने क्लीनचिट दे छोड़ दिया है। यह मामला हाजीपुर जिले का है। जहां सदर अस्पताल का कर्मचारी मुकेश अस्पताल में हंगामा कर रहा था। कभी यह अपने ही साथी कर्मचारियो से उलझ रहा है तो कभी मौके पर पहुंची पुलिस को गालियां दे रहा है। जिसके बाद पुलिस मुकेश को नशे के हालात में पकड़ कर थाने ले गई । नशे की जांच के टेस्ट में मुकेश को पॉज़िटिव पाया गया । वहीं अस्पताल प्रभारी का कहना है कि आरोपी गांजे का सेवन करता है।
वही अस्पताल कर्मचारियो को अपने साथी शराबी कर्मचारी की गिरफ्तारी नागवार गुजरी , कर्मचारियो ने थाने पर पहुँच गिरफ़्तार कर्मचारी के नशे में होने की जाँच अस्पताल में कराये जाने की मांग की , जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को वापस अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजूद अस्पताल सुपरिटेंडेंट की अगुवाई डॉक्टरों की टीम ने मुकेश का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट शुरू किया टेस्ट में नशे की मात्रा 0.0448 पाई गई । जिसके बाद डॉक्टरों ने अपने शराबी साथी मुकेश को पुलिस से क्लीन चिट दिला दी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।