मोदी ने टाउन हाॅल कार्यक्रम में पीएमओ एप किया लांच
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में पीएमओ एप को लॉन्च किया। इस ऐप को 6 छात्रों ने मिलकर बनाया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बेहतर राजकाज, संस्थानों की स्थापना, निगरानी एवं नियंत्रण, जिम्मेदारी और जवाबदेही के प्रति उदासीनता का रूख रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने मायगोव पर बेहतरीन आईडिया देने वालों को पुरस्कार भी दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन मायगोव के दो वर्ष पूरे होने पर किया गया है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कई लोगों के सवाल भी सुने और उनका जवाब भी दिया। इस कार्यक्रम में देशभर से करीब दो हजार लोगों को बुलाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।