गुजरात के नए मुख्यमंत्री के तौर पर विजय रुपानी आज शपथ ग्रहण करेंगे। रूपानी आज दोपहर 12.39 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शपथ-ग्रहण करेंगे। गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली रुपानी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ कार्यक्रम में अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, शिवराज चैहान, वसुंधरा राजे, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता भी मौजूद रहेंगे। नया सीएम चुनने की जरूरत आनंदीबेन के इस्तीफे से आई। ऐसा माना जा रहा है कि दलित और पाटीदार आंदोलन की वजह से आनंदीबेन को इस्तीफा देना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।