कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर हाजीपुर कोर्ट ने वारंट जारी किया है. 2 अगस्त को कोर्ट में दिग्विजय सिंह को उपस्थित होना था ..लेकिन वे न्यायलय में उपस्थित नहीं हुए ...इसी पर ।ब्श्रड-13 नीरज कुमार ने आज सुनवाई करते हुये जमानती वारंट जारी किया है ..... परिवादी के वकील श्याम किशोर ठाकुर ने बताया की अगर वे कोर्ट में उपस्थित नहीं होते है तो न्यायलय कुर्की जप्ती की नोटिस निकालेगी ...गौरतलब है कि 2012 में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ अभद्र टिपण्णी मामले से आहत पतंजलि हाजीपुर के कार्यकर्ता अजित कुमार ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था.. जिसमे धारा-504 और 506 के तहत परिवाद दायर किया था इस धारा में 2 से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है .
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।