रेडियो टैक्सी कंपनी की मनमानी
(India)
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल थ्री में चल रही एक रेडियो टैक्सी कंपनी के प्रति यहां के टैक्सी मालिकों और ऑपरेटर यूनियन में आक्रोश है। संगठन से जुड़े सदस्यों का कहना है कि मेगा कैब्स रेडियो टैक्सी कंपनी इकोनॉमी परमिट की टैक्सियों के जरिये यात्रियों तीन गुना तक किराया वसूल रही हैं। इससे काली-पीली मीटर टैक्सियां वालों की रोजी-रोटी पर भी संकट आ गया है। टर्मिनल थ्री के काली-पीली टैक्सी मालिक व ऑपरेटर संगठन के महामंत्री योगेश कुमार का कहना है कि इकोनॉमी रेडियो टैक्सियां सिर्फ 12.50 प्रति किमी किराया ही ले सकती हैं। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ व दिल्ली प्रदेश टैक्सी संगठन के महामंत्री राजेंदर सोनी का कहना है कि इकोनॉमी रेडियो टैक्सियों को मेगा कैब्स अपनी कंपनी से जोड़कर यात्रियों से दो से तीन गुना किराया वसूलती हैं। मेगा कैब्स दिन में 23 रुपये तो वहीं रात में 29 रुपये प्रति किमी तक किराया ले रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।