विजय रुपानी ने आज गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बन गए। रुपानी कैबिनेट में सबसे ज्यादा तरजीह पटेलों को दी गई है। मंत्रियों के नामों पर फैसला आज सुबह 3 बजे तक किया गया। रुपानी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री होंगे, जिनमें से 8 पटेल होंगे। मंत्रिमंडल में 8 पटेल नेताओं के अलावा, 14 जनरल कैटेगरी के विधायक होंगे, जबकि 7 ओबीसी, 3 एसटी और 1 अनुसूचित जाति के नेता होंगे। उन्होंने गांधीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित भाजपा शासित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। राज्यपाल ओपी कोहली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।