अनुप्रिया पटेल के लंबे काफिले के कारण शहर में बुरी तरह जाम लग गया था. इसके बाद अनुप्रिया ने हजरतगंज पहुंचकर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया था. बिना प्रशासन को जानकारी दिए लंबे काफिले के साथ चलने से हजरतगंज सहित आसपास के कई इलाको में जाम लग गया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
हजरतगंज इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने बताया कि अनुप्रिया पटेल ने बिना परमिशन के ये कार्यक्रम किया था और उनके अचानक इतनी गाड़ियों के साथ चलने से शहर में जाम लग गया था. जिसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 143,341 और 188 के तहत केस दर्ज किया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।