पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश दौरे पर
(India)
पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश एक दिन के दौरे पर जाएंगे...... आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा से पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘70 साल आजादी-जरा याद करो कुर्बानी’ की शुरूआत करेंगे.... पीएम के दौरे के देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है.... पार्टी स्तर पर भी तैयारियां की गई है.... इसके साथ ही वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पहुंचने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे.... आजाद की जन्मस्थली में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मोदी भाबरा से करीब 10 किलोमीटर दूर झोतराड़ा गांव पहुंचेंगे और वहां एक सभा को संबोधित करेंगे...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।