जीएसटी बिल लोकसभा में भी पारित
(India)
राज्यसभा में सर्वसहमति से पास होने के बाद लोकसभा में भी जीएसटी बिल पास हो गया है....इससे पहले आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में जीएसटी बिल पेश किया। लोकसभा से बिल पास होने के बाद इसे सभी कम से कम 16 राज्यों से भी पास करवाने के लिए भेजा जाएगा। आज लोकसभा में बिल पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी के फायदों बताए। जेटली ने साथ ही कहा कि ज्यादातर राजनीतिक दल जीएसटी को सपोर्ट कर रहे हैं। सरकार ने जीएसटी बिल में सभी पार्टियों के सुझावों को शामिल करने की कोशिश की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।