16 साल बाद इरोम शर्मिला ने अनशन तोड़ा
(India)
16 साल से अफस्पा के खिलाफ अनशन पर बैठी मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने मंगलवार को अपना अनशंन तोड़ दिया। अनशन तोड़ने के बाद उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। इससे पहले इंफाल की कोर्ट ने दस हजार के निजी मुचलके पर इरोम को जमानत दी थी। इस बात की जानकारी इरोम की वकील ने दी। उन्होंने बताया कि दो गवाह की जांच की जा चुकी है, 23 अगस्त को इरोम की कोर्ट में फिर से जांच की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त होगी।
जमानत मिलने के बाद इरोम शर्मिला ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि मैं राजनीति ज्वाइन करना चाहती हूं, मुझे मणिपुर की आयरन लेडी ने नाम से जाना जाता है। मैं समझती हूं कुछ चरमपंथी संगठन मेरे राजनीति में जाने के खिलाफ है। 16 साल से अफस्पा के खिलाफ चला आ रहा मेरे अनशन आज खत्म होगा। आज से मैं अपना अनशन समाप्त करती हूं। बता दें कि इरोम शर्मिला ने पहले इस बात की इच्छा जताई थी वह राजनीति में आएंगी। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह किसी पार्टी के साथ जाएंगी या निर्दलीय चुनाव लड़ेगीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।