रंगरूटों ने लगाए पुलिस विभाग पर कई संगीन आरोप
(Ghazipur, Ghazipur) उत्तर प्रदेश के पुलिस लाइन ग्राउंड में नियुक्ति के लिए ट्रेनिंग ले रहे रंगरूटों ने आज पुलिस विभाग के ख़िलाफ़ जमकर धरना- प्रदर्शन किया। रंगरूटों ने प्रदर्शन कर चौराहे पर जाम भी लगा दिया। रंगरूटों का आरोप है कि अनुशासन के नाम उन्हें टोर्चर किया जाता है। उन्होंने साथ ही बताया कि ट्रेनिंग के दौरान अगर कोई रंगरूट ग्राउंड में देर से पहुंचे, तो वहां ट्रेनिंग दे रहे अधिकारी शशिभूषण राय रंगरूटों के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। साथ ही रंगरूटों की ट्रेनिंग के नाम पर ज़बरदस्त पिटाई की जाती है। जिसके चलते कई अभ्यर्थी इन दिनों अस्पताल की आईसीयू मे भर्ती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।