यूपी के लिए कांग्रेस ने किए 80 नाम तय
(India)
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए करीब 80 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. हालांकि पार्टी अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं करने वाली है और इसके लिए सही समय का इंतजार कर रही है. बताया जाता है कि उम्मीदवारों के चयन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अहम भूमिका निभाई है. पार्टी ने राज्य की 403 सीटों में से करीब 80 पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं. हालांकि कोई भी नेता या अधिकारी अभी इस ओर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. बताया जाता है कि पार्टी संगठन और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट, बाहरी एजेंसी के सर्वे के साथ ही प्रशांत किशोर की टीम के इनपुट का सहारा लेकर ये उम्मीदवार तय किए गए हैं सूत्र बताते हैं कि इसमें राज्य संगठन से चर्चा के बाद प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका गांधी से चर्चा कर उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया. इस लिस्ट पर सोनिया और राहुल ने भी मुहर लगा दी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।