यूपी में सरकारी कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर
(India)
अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी बुधवार से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप होने के चलते सरकारी खजाने को हर रोज लगभग 600 करोड़ रुपये की चपत लगेगी। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में तो काम खासा प्रभावित हुआ ही है, साथ ही अस्पतालों में भी सुबह के तीन घंटों में मरीजों को नहीं देखा गया। राज्य कर्मचारियों की इस हड़ताल में 250 संगठनों से जुड़े विभिन्न विभागों के 16 लाख कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारी संगठनों के प्रर्दशन और विधानसभा के घेराव के चलते राजधानी में बुधवार जबरदस्त अफरा तफरी का आलम रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।