जोधपुर मंडल में बारिश के कारण कई ट्रेने रद्द
(India)
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में भारी बारीश के कारण पटरियो में पानी भरने से लिंक रैक की कमी हो गई और कुछ ट्रेनो को रद्द करना पड़ा तो कुछ ट्रेने आंशिक तौर पर रद्द रही.... उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, मेड़ता रोड़-बीकानेर एक्सप्रेस, जोधपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस, जयपुर-अलवर एक्सप्रेस, अलवर-जयपुर एक्सप्रेस, अलवर-खैरथल एक्सप्रेस, खैरथल-अलवर स्पेशल, भोपाल जोधपुर सवारी गुरूवार को रद्द रहेंगी। वही जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द रहेगी। जोधपुर मंडल पर हुई भारी बारीश के कारण जयपुर और दिल्ली के यात्रियो को परेशानियो का सामना करना पड़ा। बुधवार को जहाँ 12 ट्रेने रद्द थी वही गुरूवार को भी करीब 6 ट्रेने रद्द रहेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।