(Ghazipur, Ghazipur)
उत्तर जनपद गाजीपुर के मुहमदाबाद का बरेजपुर गांव है। यह गांव तब सुर्खीयो मे आया था जब पिछले दिनो लापता जहाज मे सवार एयर फोर्स जवान छेदी यादव का नाम आया था। यह गांव अपने जवान पर जहां फक्र कर रहा है वही इस गांव मे भारत सरकार की योजना स्वच्छ भारत को किस तरह से पलीता लगाया गया इसकी जानकारी हुई। यह जानकारी दिया गांव के ही रहने वाले सोशल एक्टीविस्ट राजीव रंजन सिंह ने। राजीव रंजन सिंह के अनुसार इनके गांव मे पिछले दिनो 189 शौचालय इस उद्देश्य से दिया गया ताकी प्रधानमंत्री के सपने को पंख लगे और गांव शौच मुक्त हो। लेकिन हुआ इसके उल्टे। इस गांव के अधिकतर लोगो को पता ही नही है की उनके घर मे उनके नाम पर शौचालय कब कहां और कैसे बन गया। जी हां यह सभी शौचालय ग्राम प्रधान और सेकेट्री सुशील तिवारी के द्वारा कागजो मे बनाया गया। और कागजो मे एक दो नही बल्कि 57 शौचालय बन गये ।इन 57 शौचालय मे एयर फोर्स के जवान छेदी सादव भी शामिल है जो इस समय प्लेन के साथ मिसिंग लिस्ट मे है। इसके साथ ही इस ग्राम सभी मे एक भी अल्पसंख्यक नही है बावजुद 5 अल्पसंख्यको के नाम पर भी शौचालय बनाये गये है।
शिकायतकर्ता के शिकायत के आधार पर जब हमने इस शौचालय घोटाले की पडताल किया तो हकीकत सामने आया की लोगो को पता ही नही है की उनके घर मे कहां पर शौचालय है लेकिन उनके यहां भी शौचालय बना दिया गया। जबकि वे लोग कई बार शौचालय के लिए अपने ग्राम प्रधान और सेक्रट्री से गुहार भी लगाये थे लेकिन उस वक्त इन लोगो को लिस्ट मे नाम नही होने का हवाला दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।