तिरंगा लेकर बिहार के तीन छात्र श्रीनगर रवाना
(India)
जम्मू और कश्मीर में लगातार जारी तनाव के बावजूद बिहार के तीन छात्र श्रीनगर के लिए रवाना हुए हैं...तीनों छात्र श्रीनगर के लाल चैक पर पंद्रह अगस्त को तिरंगा लहराने के लिए रवाना हुए हैं...इससे पहले महाराष्ट्र की जाह्नवी ने भी लाल चैक पर तिरंगा फहराने का वचन लिया था...बिहार के ये तीनों छात्र ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास में पढ़ाई करते हैं...तीनों छात्र पटना से ट्रेन से दिल्ली और वहां से जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे...दल के सदस्य वरुण ने अपनी यात्रा के बारे में पीएम मोदी के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय को भी पत्र लिखा है..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।