बीकानेर से जोधपुर अपनी पत्नी का कैंसर का इलाज कराने लाए एक शख्स की यहां हो रही भारी बारिश ने जान ले ली....दोनों धर्मशाला के कमरे में बंद हो गए और पानी बढ़ता गया...बाहर ना निकल पाने की स्थिति में दोनों पति-पत्नी अपने कमरे में ही डूब कर मर गए...गुरुवार को उनके बेटे और परिजनों ने अपने माता-पिता के बारे में पूछा तो धर्मशाला प्रशासन ने ये कहते हुए मना कर दिया कि हमने सबको निकाल लिया है, अब अंदर कोई भी नहीं है...बेटे ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने स्तर पर धर्मशाला के पिछले गेट से उन्हें ढूंढा तो दोनों की लाशें कमरे में तैरती मिलीं...सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का बाहर निकाला...फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।