कश्मीर मामले पर राज्य के लोगों और युवाओं का भरोसा कायम करने के लिए भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कश्मीर में लंबे समय से जारी कर्फ्यू और हिंसा और लोगों के मारे जाने पर गंभीर चिंता प्रकट की गई और कहा गया कि भारत की अखंडता, एकता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता इस संबंध में शुक्रवार को संसद में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों की बैठक भी हो रही है। बैठक में पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खडगे, गुलाम नबी आजाद, मुलायम सिंह यादव, वाईएस चैधरी आदि नेता बैठक में मौजूद रहे आपको बता दें कि विपक्ष कश्मीर मामले पर संसद में न बोलने पर लगातार पीएम पर हमले कर रहा था। इस मामले पर सभी दलों की बैठक के लिए संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसी के साथ गुरुवार को मॉनसून सत्र का समापन हो गया। इससे पहले मंगलवार को पूरे दिन चली बहस के बाद राज्य सभा ने कश्मीर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था। विपक्षी दल मांग कर रहे हैं कि सभी दलों का प्रतिनिधिमंडल कश्मीर में भेजा जाए, जो वहां लोगों से बात करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।