पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
(India)


कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो टूक बयान का असर आज देखने को मिल रहा है। पीओके में आज 500 से ज्यादा युवा पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और पाकिस्तानी सेना को गिलगिट छोड़ने की मांग कर रहे हंै। पाक अधिकृत गिलगिट-बाल्टिस्तान में आज स्थानीय लोग झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में वे पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते दिख रहे हैं। उनकी मांग है कि पाकिस्तानी सेना जल्द से जल्द बाल्टिस्तान की धरती छोड़ दें ताकि वह स्वतंत्र भारत में आजादी से रह सकें। गौरतलब हो कि कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संदेश दिया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत का हिस्सा है। हम संविधान के दायरे में रहकर इस समस्या का समाधान करेंगे लेकिन देश की अखंडता से कोई समझौता नहीं करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।