पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
(India)

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में स्थित भारतीय सेना की चैकियों पर पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों की मदद से फायरिंग की जा रही है। मोर्टार दागे जाने की भी खबर है। हालांकि भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है और हमले का जवाब दे रही है। हालांकि इस हमले में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।