लाल किले के आसपास भारी सुरक्षा
(India)

15 अगस्त का जश्न पहले के मुकाबले अधिक रोमांचकारी नजर आने वाला है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर सप्ताह भर तक आजादी की धूम देश में रहेगी। दुनिया के कई हिस्सों में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मध्यनजर 15 अगस्त को पुरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सघन तलाशी की व्यवस्था भी की गई है। समारोह स्थल को किसी भी तरह के खतरे से पूरी तरह महफूज रखने के लिए लाल किले के आसपास भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।