लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी के भाषण में जजों की नियुक्ति पर कोई जिक्र नहीं होने पर भारत के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने निराशा जताई है. सीजेआई ने कहा कि हमने पॉपुलर प्राइम मिनिस्टर का भाषण डेढ़ घंटा सुना और लॉ मिनिस्टर साहब का भी सुना, मैं ये उम्मीद कर रहा था कि जजों की नियुक्ति के बारे में बात होगी. चीफ जस्टिस ने कहा कि अंग्रेजों के वक्त में तो दस साल में मुकदमे का फैसला हो जाता था. वो अब नहीं हो रहा. अब तो केस इतने बढ़ गए, मुकदमे इतने बढ़ गए और लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. बहुत मुश्किल हो रहा हैं, इसलिए मैंने बार-बार गुजारिश की हैं कि जरा इस और भी तवज्जो दीजिए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।