श्रीनगर के नौहट्टा चैक पर आतंकी हमला
(India)
जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नौहट्टा चैक पर हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 49 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार शहीद हो गए हैं. हमला करने वाले पांचों आतंकियों को सीआरपीएफ ने मार गिराया है. हमले में नौ जवान घायल भी हुए हैं. अचानक हुए आतंकी हमले में प्रमोद कुमार के सिर में गोली लगी, और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. 15 अक्टूबर, 1972 में पटना के बख्तियारपुर में जन्मे प्रमोद कुमार ने 1998 में सीआरपीएफ ज्वाइन किया था. देश के अलग-अलग खतरनाक इलाकों में तैनाती के अलावा 2011 से 2014 तक प्रमोद कुमार पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी का हिस्सा भी रहे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।